शुगर के रोगी को पैर में जलन क्यों होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 14:34

डायबिटीज के साथ-साथ पैरों में जलन से परेशान? करें ये आसान उपाय और कम करें अपने पैरों की जलन

डायबिटीज एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है, जिसमें आपका ब्लड शुगर पूरे दिन चढ़ता-उतरता रहता है, इतना ही नहीं ब्लड शुगर पर आपको पेशाब भी खूब आता है। मौजूदा वक्त में दुनिया में ऐसे लाखों लोग हैं, जो इस समस्या से पीड़ित हैं। डायबिटीज होने पर यूं तो शरीर में ढेर सारे बदलाव देखने को मिलते हैं लेकिन कुछ चीजें आपके परेशानियां बढ़ा सकती हैं। इन्हीं कुछ छोटी-मोटी परेशानियों में से एक है डायबिटीज, जिसमें पैरों में होने वाली जलन रोगी की खासी परेशान कर देती है। अगर आपको भी डायबिटीज है और अक्सर पैरों में जलन रहती है तो इस लेख में हम आपको कुछ आसान उपाय बता रहे हैं, जो आपको राहत पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय।
पैरों में जलन एक चेतावनी भरा संकेत

इस बात को जानना बहुत ही जरूरी है कि डायबिटीज में पैरों के भीतर होने वाली जलन आपके शरीर में हो रहे बदलावों का एक वार्निंग सिग्नल दे रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पैरों की नसोंपर ब्लड शुगर प्रभाव छोड़ना शुरू कर देती है, जिससे पैरों में जलन होनी शुरू हो जाती है। पैरों में जलन इस बात का संकेत है कि शरीर आप को चेतावनी दे रहा है कि अगर शुगर कम नहीं की गई तो नसों की शक्ति खत्म हो सकती है।
क्यों होती है पैरों में जलन

दरअसल होता क्या है कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने पर पैर के आखिरी हिस्से यानी की अंगूठे और उंगलियों में रक्त प्रवाह नहीं हो पाता है, जिससे नसों में रक्त का बहाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में धीरे-धीरे नसें काम करना बंद कर देती हैं और अंत में पैर काटने तक की नौबत आ सकती है।
डायबिटीज में होने वाली पैरों में जलन को कैसे रोकें

1-आप अगर ब्लड शुगर को कंट्रोलकरने वाली गोली खाते हैं तो एक गोली रात को सोने से पहले जरूर लें। रात जब आप सोते हैं उस टाइम शुगर का लेवल ज्यादा होता है, इस कारण आपकी दवा शरीर को आराम पहुंचाती है और शुगर बिल्कुल भी नहीं बढ़ता है।

2-रात को अगर आपका शुगर लेवल 100 से कम है तो आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी लेकिन शुगर लेवल 120,200 जा 300 या उससे भी ज्यादा है तो पैरों में जलन शुरू हो जाएगी।

3- दूध व डेयरी उत्पादों के सेवन को कम करें। आप खण्ड शुगर को खाना बिलकुल बंद कर दें क्योंकि खंड की बनी वस्तुऐं शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। आप रात के वक्त दूध पीना बंद कर दें क्योंकि उसमे 11 % खण्ड होती है।

4- आप कनक गेहूं के आटे में भी 12% शुगर होती है न खाए। बाजरा ,मकई ,बेसन और जौ का आटा बराबर का लेकर रोटी खाए।

5-केला, सेब , अनानास,गाजर ,पालक ,गोभी, चने जा मूंग की दाल खा सकते हैं।

6-सुबह एक घंटा सैर जरूर करें या फिर साईकल चलाए।

7-हर दो हफ्ते बाद शुगर टैस्ट कराएं।

8-डॉक्टर आपको मेटफोर्मिन 500mg की एक गोली का सेवन करने की सलाह दे सकता है। मेटफोर्मिन की गोली लिवर को 24 घंटे के लिए कम शुगर बनाने को कहती है, जिससे आपका शुगर लेवल नार्मल रहता है। आप शुगर की जांच के लिए घर पर शुगर टेस्ट मशीन ला सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info